फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: रीवा से चर्लपल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

Sat, 19 Apr 2025 04:17 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Railway: ट्रेन का सफर कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगा जिनमें चर्लपल्ली, काजीपेट, नागपुर, आमला, बैतूल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, सागर, कटनी, सतना और रीवा शामिल हैं। यह खास ट्रेन उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो गर्मियों में लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और घर लौटने की जरूरत को देखते हुए रेलवे ने एक खास तोहफा दिया है। रीवा से चर्लपल्ली (तेलंगाना) के बीच अब एक विशेष द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 01704/01703 के नाम से चलने वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 10-10 फेरे लगाएगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन भोपाल मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों बीना, रानी कमलापति और इटारसी पर भी रुकेगी।

गाड़ी संख्या 01704 रीवा से चर्लपल्ली के लिए 24 अप्रैल से 25 मई 2025 तक हर गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन रीवा से दोपहर 1 बजे रवाना होकर अगली दोपहर 2:45 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली से रीवा के लिए 25 अप्रैल से 26 मई 2025 तक हर शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। यह शाम 4:55 बजे चर्लपल्ली से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इंदौर से दिल्ली और पटना के लिए दो स्पेशल ट्रेन, दो माह होगा संचालन    

इस ट्रेन का सफर कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगा जिनमें चर्लपल्ली, काजीपेट, नागपुर, आमला, बैतूल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, सागर, कटनी, सतना और रीवा शामिल हैं। यह खास ट्रेन उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो गर्मियों में लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं। इससे भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और सफर भी आरामदायक रहेगा।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते टिकट की अग्रिम बुकिंग कर इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी गर्मियों की यात्रा को यादगार बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें