आरोपी मां ने उगला सच...
आरोपी मां नीतू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका सेमरिया में हैं। प्रेमी जाहिर अली भी वहीं का रहने वाला है। दोनों आपस में प्रेम करते थे। लेकिन, इसी बीच परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी। साल 2006 में उसकी शादी रामबाबू गुप्ता के साथ हुई थी। पति रामबाबू सतना में रहकर नौकरी करता है। शादी के बाद भी जाहिर उसके घर आता-जाता रहता था। शादी के छह साल बाद उसे बेटा हुआ, जो अब 13 साल का हो गया था। उसे जाहिर का घर आना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर वह अक्सर झगड़ा करता था और अपने पापा को बताने की बात भी कहता था। इससे मैं और जाहिर डर गए थे।
14 जुलाई को मुझे और जाहिर को मिलना था। लेकिन, बेटे के कारण मैं उसे घर नहीं बुला सकी। ऐसे में मैंने उससे सतना में मिलने का प्लान बनाया। लेकिन, इसकी जानकारी बेटे आदित्य को लग गई। इसे लेकर उसने झगड़ा किया, इसके बाद भी मैं जाहिर से मिलने सतना गई। वापस घर आने के बाद भी बेटे ने झगड़ा किया और भरा-बुरा कहा। वह जाहिर और मुझे अलग करना चाहता था। उसकी इस बात पर मुझे गुस्सा आया। यह बात मैंने जाहिर को बताई तो उसने उसे मारने की बात कही, कहा कि जब तक यह जिंदा रहेगा, हमारे बीच आता रहेगा।
इसके बाद मैंने उसे मारने का फैसला किया। सोमवार रात को आदित्य के सोने के बाद मैंने गमछे से उसका गला घोंट दिया। वह तड़पड़ता रहा और छूटने की कोशिश करता रहा, लेकिन मैंने उसे नहीं छोड़ा। उससे कहती रही कि अगर, तू मेरे और जाहिर के बीच में नहीं आता तो तुझे नहीं मारती। कुछ देर बात उसकी मौत तो गई तो शव को पास में बन रहे एक मकान में फेंक दिया। आरोपी मां नीतू गुप्ता के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी बताई जगह से उसके प्रेमी जहीर को भी गिरफ्तार कर लिया।
ये खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ...
Brides: शादी की तीसरी रात दुल्हनों ने कर दिया कांड, दो-दो लाख देकर बिहार से लाए थे, दूल्हे बोले- हम तो बच गए
Strange Tradition: अजीब है इस समुदाय की 'अंधेरी खेलना' परंपरा, शादी के लिए अपराध जरूरी; विधवा की जिंदगी नर्क