फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

Sat, 08 Jun 2024 10:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रीवा से एक और भीषण दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां दो ट्रकों की आपस में भिड़त के बाद उनमें आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित चोरहटा बाइपास के हाइवे पर शनिवार शाम चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टक्कर होते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। दोनों ट्रक के अंदर सवार ट्रक ड्राइवर और खलासी की ट्रक के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है, एक ट्रक चोरहटा बाइपास से रातहरा की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक रातहरा बाइपास से चोरहटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चोरहटा की ओर से जाने वाले ट्रक ने लापरवाही की और ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की उससे टक्कर हो गई।

विज्ञापन


भीषण हादसे में ट्रक के अंदर सवार लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ट्रक का खलासी मौके से भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल, डीआईजी साकेत पाण्डेय और एडिशनल एसपी पहुंचे। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, क्रेन के माध्यम से फंसे दोनों ट्रकों को अलग किया गया। मृतकों के शव ट्रकों के अंदर फंसे रहे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया चार से पांच लोगों के मौत की खबर है। मौके पर पुलिस बल के साथ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। वहीं, हादसे में अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें