फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, बार-बार मांग रहा था रुपये, अब पुलिस के शिकंजे में

Thu, 02 Apr 2026 10:16 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी का मामला सामने आया। आरोपी ने भरोसा दिलाकर रकम ऐंठी। हरदा से गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है, संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
किडनी ट्रांसप्लांट के नाम से 56 लाख की ठगी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा शहर में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है, जहां किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 56 लाख रुपये की बड़ी रकम हड़प ली गई। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला हरदा से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कोतवाली श्रंगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


बीमारी का फायदा उठाकर रची ठगी की साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिलीप कुमार सोनी (40 वर्ष), निवासी अशोक नगर तरहटी, वार्ड क्रमांक 31, रीवा ने 20 मार्च 2026 को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रियांशू पवार उर्फ आयुष पवार से हुई, जिसने भोपाल स्थित बंसल अस्पताल में ट्रांसप्लांट कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग समय पर विभिन्न खातों में कुल 56 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

ये भी पढ़ें- 55 साल के अधेड़ ने 13 वर्षीय बच्ची को छेड़ा तो नीमच में हुआ बवाल, पुलिस पर पथराव; दागे आंसू गैस के गोले
विज्ञापन


लगातार पैसों की मांग से बढ़ा शक
आरोपी द्वारा बार-बार पैसों की मांग किए जाने पर प्रार्थी को संदेह हुआ। जब जांच-पड़ताल की गई, तो सामने आया कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


हरदा से गिरफ्तारी, पूछताछ जारी
मामला दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे जिला हरदा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें