फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामले में पूर्व डीईओ पर एफआईआर के निर्देश, मृत कर्मचारी के दो वारिसों को दी नौकरी

Fri, 13 Nov 2026 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

एक ही मृत कर्मचारी के दो वारिसों को अनुकंपा नियुक्ति देने के मामले में संभागायुक्त ने शिक्षा विभाग के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामले में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शिक्षा विभाग के फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामले में संभागायुक्त ने पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गंगाप्रसाद उपाध्याय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त ने एक ही मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नियम विरुद्ध तरीके से अनुकंपा नियुक्ति देने की मुख्य जिम्मेदारी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पर तय की है। प्रशासनिक रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद संभागायुक्त ने यह सख्त कदम उठाया है। गंगाप्रसाद उपाध्याय गोविंदगढ़ स्थित पुष्पराज उच्च माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य हैं और वे पूर्व में रीवा के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर भी पदस्थ रहे हैं।

विज्ञापन


जनसुनवाई में खुला मामला
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गंगाप्रसाद उपाध्याय अपनी सेवानिवृत्ति के बाद बकाए सेवा स्वत्वों और भुगतान की मांग को लेकर संभागायुक्त कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचे थे। इस जनसुनवाई के दौरान संभागायुक्त ने वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक से फर्जी अनुकंपा नियुक्तियों से जुड़ी फाइलों का पूरा ब्योरा मांगा। विभागीय रिकॉर्ड और दस्तावेज की गहन पड़ताल में अनुकंपा नियुक्ति की इस गंभीर गड़बड़ी में गंगाप्रसाद उपाध्याय की सीधी भूमिका सामने आ गई। इसके तुरंत बाद संभागायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश जारी कर दिए।

ये भी पढ़ें: एमपी: लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500-1500 रुपये
विज्ञापन


पूर्व में हुई थी कार्रवाई
फर्जी अनुकंपा नियुक्ति के बाद प्रशासन ने पूर्व में भी कई कड़े कदम उठाए थे। उस दौरान शासन ने तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सुदामाप्रसाद गुप्ता को पद से हटा दिया था और योजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा को निलंबित कर दिया था। प्रभारी लिपिक रमाप्रसन्न द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बाद में योजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने उच्च न्यायालय से निलंबन पर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था, जबकि आरोपी लिपिक रमा प्रसन्न को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


जांच समिति पर उठे सवाल
इस फर्जी अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण की शुरुआती पड़ताल के लिए तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद गुप्ता ने जांच समिति का गठन किया था। आरोप है कि सुदामा गुप्ता ने इस समिति में उन अधिकारियों को ही शामिल कर लिया था, जिनकी भूमिका अनुकंपा नियुक्ति मामले में पहले से ही संदिग्ध बनी हुई थी। उस समय विभागीय अधिकारियों ने पूरी गड़बड़ी की जिम्मेदारी केवल प्रभारी लिपिक रमाप्रसन्न द्विवेदी पर डालकर मामला शांत करने का प्रयास किया था। अब जांच समिति की पुरानी रिपोर्ट और मूल दस्तावेज की दोबारा जांच होने पर तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद गुप्ता, सहायक संचालक व लिंक अधिकारी राजेश मिश्रा तथा योजना अधिकारी व लिंक अधिकारी अखिलेश मिश्रा की भूमिका भी फिर से जांच के दायरे में आ सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें