फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी पिता-पुत्र अनूपपुर से गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा कोतवाली पुलिस ने नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले आरोपी पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अनुपपूर जिले के कोतमा में कॉलरी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर रीवा के दो युवकों से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़ितों से अलग-अलग बैंक खातों में 50-50 हजार कर के राशि भी जमा कराई थी। 
विज्ञापन


पूरे पैसे लेने के बाद आरोपियों ने नौकरी दिलाने वाले युवकों से आना-कानी शुरू कर दी। ठगी का मामला जनवरी 2021 में शुरू हुआ था, जो कि नवंबर 2021 तक जारी रहा। युवकों ने पैसे देने के बाद ठगी की शिकायत सिटी कोतवाली में की थी, जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद रीवा पुलिस ने बीते दिनों अनूपपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

रिश्तेदारों से ही की 10 लाख की ठगी 
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक बृजेश विश्वकर्मा और राजेश विश्वकर्मा आरोपियों के दूर के रिश्तेदार हैं। आरोपी अरुण कुमार विश्वकर्मा (60) कॉलरी कंपनी में ही काम करता था, इसलिए दोनों युवकों ने भरोसा कर के उसे पैसे दिए थे। अरुण के साथ उसके दोनों बेटे मनीष विश्वकर्मा (35) और पियूष विश्वकर्मा (33) शामिल थे। ये सभी अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा के निवासी हैं।
विज्ञापन


तीन महीने तलाश के बाद लगे पुलिस के हाथ
आरोपियों के खिलाफ दोनों युवकों ने नवंबर 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तब से ही तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। काफी खोजबीन के बाद जब आरोपी हाथ नहीं आए तो पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली ,लेकिन जब पुलिस भालूमाड़ा में आरोपियों के घर पहुंची तो तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। बीते दिनों पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें