फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa Crime: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ASI को दबोचा

Fri, 14 Apr 2023 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa Mauganj Lokayukta Trap News: लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी का बोलवाला है। कार्रवाईयों के बावजूद कार्यालय में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए ASI को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के मऊगंज में लोकायुक्त द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि मऊगंज थाने में पदस्थ एएसआई राजकुमार पाठक को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ ट्रैप किया है। वह पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए।

विज्ञापन


लोकायुक्त का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट का मामला था। इसी मामले के संबंध में पीड़ित से मऊगंज थाना के एएसआई राजकुमार पाठक द्वारा रुपये की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा लोकायुक्त में की गई। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा मामले की तस्दीक की गई। उसके बाद लोकायुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

वर्दी लगातार हो रही दागदार...
लोकायुक्त द्वारा मऊगंज थाने के एएसआई राजकुमार पाठक को रिश्वत की राशि पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यहां पर बता दें कि थानों में लगातार रिश्वतखोरी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। लोकायुक्त की लगातार कार्रवाईयों के बावजूद यह चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पूर्व भी वर्दी के दागदार होने का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें लोकायुक्त द्वारा रीवा समान थाना के टीआई सुनील गुप्ता और एसआई रानू वर्मा पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं, इसके पूर्व यातायात थाना सूबेदार दिलीप तिवारी को भी रिश्वत की रकम लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा था। लगातार लोकायुक्त की कार्रवाईयों के बावजूद थानों में वर्दी के दागदार होने का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनता के रक्षकों द्वारा ही रिश्वतखोरी के कार्य को अंजाम दिया जाने लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें