फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam Crime: मादक पदार्थ की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 200 ग्राम MDM ड्रग जब्त; ऐसे हुई कार्रवाई

Mon, 05 Jan 2026 05:08 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रिंगनोद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग जब्त किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिवलाल मालवीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस ने 38 वर्षीय शिवलाल मालवीय पिता रामलाल मालवीय, निवासी ग्राम परवलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त ड्रग उसे समद खान पठान, निवासी ग्राम परवलिया से प्राप्त हुई थी। पुलिस समद खान की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रिंगनोद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एमडीएमए ड्रग की डिलीवरी देने के लिए ग्राम ढोढर क्षेत्र स्थित कलालिया फंटा पर आने वाला है।

सूचना के आधार पर एएसपी (रतलाम ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने टीम के साथ कलालिया फंटा के पास घेराबंदी की।

विज्ञापन


पढ़ें: शराब दुकान के सेल्समैन ने सवा दो लाख से ज्यादा की शराब बेचकर डकार गया रकम, गबन का केस दर्ज

कुछ देर बाद आरोपी शिवलाल मालवीय फंटा पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने मौके पर हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह ड्रग उसे दो दिन पहले समद खान ने दी थी और उसी के कहने पर वह आज किसी को डिलीवरी देने आया था।

पुलिस ने ड्रग्स जब्त कर आरोपी शिवलाल मालवीय एवं फरार आरोपी समद खान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी समद खान की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। उसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में एएसआई गजेंद्र सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें