फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र डैम में डूबे, अंधेरा होने से बचाव अभियान रोका

Mon, 16 Feb 2026 10:26 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले के पलसोड़ी क्षेत्र स्थित श्री राम डैम पर पिकनिक मनाने गए दो 14 वर्षीय स्कूली छात्र नहाते समय डूब गए। साथियों ने एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन दोनों गहरे पानी में लापता हो गए। पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ ने रात तक तलाश की, पर सफलता नहीं मिली; अभियान सुबह फिर शुरू होगा। 
विज्ञापन
संकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले की ग्राम पंचायत पलसोड़ी क्षेत्र में स्थित श्री राम डैम पर सोमवार दोपहर अपने छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र नहाने के दौरान डैम में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने रात आठ बजे तक सर्चिंग की लेकिन दोनों छात्रों का पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने से तलाशी अभियान रोक दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार समता शिक्षा निकेतन स्कूल में कक्षा नौवीं में अध्ययनरत छात्र 14 वर्षीय ध्रुव पिता आनंद निवासी टाटा नगर और 14 वर्षीय जय उर्फ आशुतोष मंडलोई पिता बसंत मंडलोई निवासी श्रीनगर कॉलोनी सोमवार की दोपहर अपने अन्य दोस्तों शुभम धाकड़, केशव जाट, अर्पित कटारा, लक्ष्य राठौर,  राघव शर्मा और युवराज  के साथ जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर श्री राम डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। उन्होंने डैम के ईंट व पत्थरों से कच्चा चूल्हा बनाया और उस पर मैगी बनाकर खाई थी। दोपहर तीन से चार बजे के बीच सभी नहाने के लिए डैम में उतरे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से ध्रुव व जय और उनका एक अन्य साथी डैम में डूबने लगे। एक दोस्त को तो अन्य दोस्तों ने पकड़कर जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया लेकिन ध्रुव व जय बाहर नहीं निकल सके और गहरे पानी में चले गए।

ये भी पढ़ें- 60 करोड़ की विवादित संपत्ति की मालकिन महिला डॉक्टर की मौत, प्रशासन ने संपत्ति ली कब्जे में
विज्ञापन


साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर डूबे छात्रों के परिजन, एसडीएम (शहर) आर्ची हरित, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव भी मौके पर पहुंचे और एसडीईआरएफ की टीम, नगर निगम से फायर ब्रिगेड का अमले को बुलाया गया। गोताखोरों ने डैम में उतरकर रात आठ बजे तक डूबे छात्रों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। अंधेरा होने पर रात करीब आठ बजे तलाशी अभियान रोक दिया गया। उधर, डैम के पास कच्चा चूल्हा व उसके पास मैगी के फटे पैकेट व अन्य सामग्री मिली है।
विज्ञापन


पचास फीट गहरा है डैम, घर पहुंचने पर चला पता
ग्रामीणों ने बताया कि डैम करीब पचास फीट गहरा है। अक्सर लोग व युवा यहां घूमने आते रहते हैं। पहली बार इस तरह का हादसा हुआ है। जय की मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामकन्या बाई भी डैम पर पहुंच गई थीं। उनका कहना है कि वे एक मीटिंग में गई थीं। जय ने बताया था कि स्कूल में पार्टी है, वहां जाएगा, लेकिन उसने डैम पर आने की बात नहीं कही थी। वे शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंचीं तब हादसे की सूचना मिली। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों बालकों की काफी तलाश कराई गई, लेकिन वे नहीं मिले। मंगलवार सुबह से पुन: तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें