फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी वियोग में दी जान: लापता बीबी को तलाशने जोधपुर गया था, नहीं मिली तो लौटकर ट्रेन के सामने कूदा पति

Fri, 19 Dec 2025 04:38 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

पत्नी के लापता होने से आहात होकर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी एक माह पहले ही हुई थी। पत्नी बगैर बताए चली गई और वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला तो घर लौटने के बाद पति ट्रेन के सामने जाकर कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रतलाम में पति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम-नीमच रेल लाइन पर रतलाम जिले के ग्राम ढोढर में बरखेड़ी फंटे के समीप एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि उसकी शादी एक माह पहले ही हुई थी। पांच दिन पहले उसकी पत्नी जोधपुर (राजस्थान) गई थी और वहां से लापता हो गई। पति ने जोधपुर जाकर उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। वहां से लौटकर पति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि बरखेड़ी फंटे के समीप एक युवक ने रतलाम से मंदसौर की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर रिंगनोद थाना की ढोढर चौकी पुलिस चौकी के प्रभारी रघुवीर जोशी, एएसआई गजेंद्रसिंह शक्तावत आदि मौके पर पहुंची तथा जांच की। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान 29 वर्षीय भन्ना राम पिता भागू राम निवासी ग्राम रिया श्यामदास जिला नागौर (राजस्थान) हालमुकाम ग्राम ढोढर के रूप में हुई। कुछ देर बाद ढोढर में ही रह रहे उसके ससुर सियाराम गुर्जर, जावरा नगर में रह रहे जीजा सासाराम गुर्जर, बड़ी बहन व अन्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया। परिजन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के वियोग में आहत होकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। वे दोपहर में शव लेकर उसके पैतृक गांव के लिए रवाना हुए। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर नदारद, वार्ड बॉय के उपचार से मरीज की मौत; परिजनों ने हंगामा कर थाने में दी शिकायत
विज्ञापन


एक माह पहले हुई थी शादी
एएसआइ गजेंद्रसिंह शक्तावत ने बताया कि परिजन ने बताया कि भन्ना राम सिलावटी (राजमिस्त्री) का काम करता था। वह एक साल से ग्राम ढोढर में आकर रह रहा था। उसके ससुर सियाराम गुर्जर करीब चार वर्ष से ढोढर में रह रहे हैं और उनकी टाइल्स व मार्बल की दुकान है। एक माह पहले भन्ना राम की शादी सियाराम गुर्जर की पुत्री सोनी देवी से हुई थी।
विज्ञापन


स्कूल के दस्तावेज लेने जोधपुर जाने का कहा था
शादी के बाद भन्ना राम व सोनी देवी किराये के मकान में अलग रह रहे थे। 13 दिसंबर 2025 को सोनीदेवी पति को बताए बगैर कहीं चली गई थी। फोन पर संपर्क करने पर सोनीदेवी ने पति को बताया था कि वह जोधपुर में अपने स्कूल के दस्तावेज लेने आई है। इसके बाद दूसरे दिन उसका फोन बंद मिला तथा वह वापस नहीं लौटी। पति भन्ना राम उसकी तलाश करने जोधपुर गया, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली। उसने 18 दिसंबर को ससुर को फोनकर सोनीदेवी के नहीं मिलने की जानकारी दी तो दोपहर में उन्होंने ढोढर चौकी पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। भन्नाराम के जीजा व अन्य परिजन का कहना है कि उसने पत्नी के लापता होने से आहत होकर यह कदम उठाया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें