फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार, नामांतरण के एवज में मांगी थी 50 हजार की घूस

Thu, 02 Jan 2025 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले में नामांतरण के नाम पर रिश्वत लेने वाला लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ है। उसे 15 हजार रुपये लेते पकड़ा गया है। वह आवेदक से 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
रतलाम में रिश्वत लेते लिपिक को पकड़ा गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने रतलाम जिले के नामली तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार ने बताया कि पलासिया ने पंचेड निवासी गणपत से नामांतरण के लिए रिश्वत मांगी थी। गणपत ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि टप्पा तहसील नामली में नायब तहसीलदार के रीडर प्रकाश पलासिया ने नामांतरण के एक प्रकरण में फरियादी के पक्ष में निर्णय करने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। लेकिन बाद में 40 हजार रुपए में मामला तय हुआ था। गणपत रिश्वत की रकम में से पहली किश्त के रूप में पांच हजार रुपए दे भी चुका था। शेष राशि देना बाकी थी। लोकायुक्त पुलिस ने फरियादी गणपत की शिकायत पर मामले का सत्यापन करवाया जिसमें शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद लिपिक को ट्रैप करने की योजना बनाई गई।

योजना के मुताबिक गुरुवार को फरियादी गणपत विशेष रसायन लगे हुए 15 हजार रुपए के नोट लेकर तहसील कार्यालय पंहुचा। उसने प्रकाश पलासिया से कहा  कि अभी उसके पास 15 हजार रुपए ही है इस पर लिपिक प्रकाश ने कहा कि ठीक है अभी पन्द्रह हजार दे दो, बाकी बाद में दे देना। योजना के मुताबिक गणपत ने तहसील कार्यालय पंहुच कर प्रकाश पलासिया को जैसे ही रिश्वत की रकम दी लोकायुक्त पुलिस के दल ने बाबू प्रकाश पलासिया को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शैजवार ने बताया कि मामली तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक प्रकाश पलासिया को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी। आरोपी प्रकाश पलासिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें