फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: सांड की लड़ाई में घायल अधेड़ की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

Wed, 25 Sep 2024 04:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

सांड की लड़ाई में घायल अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम किया।
विज्ञापन
चक्का जाम किए हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले में दो दिन पहले हुई सांड की लड़ाई का खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दो दिन सांड की लड़ाई में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों व क्षेत्रवासियों रविदास चौक पर शव रख नगर निगम के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने अवैध तबेले हटाने की मांग की। महापौर और अधिकारियों के आश्वासन बाद मामला शांत हुआ और परिजन शव लेकर मुक्तिधाम के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


रतलाम के तेजाजीनगर निवासी मोहनबाई पति ज्ञान सिंह गुगलिया उम्र 75 वर्ष तथा उनका बेटा राजेश उम्र 55 वर्ष दोनों रविवार को घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान अचानक सांड लड़ते हुए आए और मां बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों मां-बेटे घायल हो गए। जिन्हें परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से मां को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, बेटे राजेश को अंदरूनी चोट लगने की वजह से जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया था, जहां राजेश का इलाज जारी था। बुधवार सुबह छह बजे राजेश की मौत हो गई। उसके बाद अक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने रविदास चौक पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल भाना, नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रवासियों और एसडीएम अनिल भाना के बीच बहस भी हुई। लोगों ने एसडीएम पर गाली-गलौज का भी आरोप लगाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए महापौर प्रहलाद पटेल भी पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महापौर और निगम अफसरों को चूड़ियां दिखाईं। महापौर प्रहलाद पटेल ने परिजनों और रहवासियों से वादा किया है कि अवैध तबेलों पर कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद परिजन और क्षेत्रवासी माने और शव लेकर मुक्तिधाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


मृतक की बहन कविता ने बताया कि राजेश फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। भाई दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। किसी अधिकारी ने आकर सुध नहीं ली। नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट ने कहा कि किसी का भी पालतू पशु शहर की सड़कों पर विचरण करते हुए पाया जाएगा, तो उसे पकड़ लिया जाएगा। जिनके पास तबेले नहीं हैं, उनके खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जाएगी, बल्कि प्रकरण दर्ज करवाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें