फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: चालान न भरने पर भाजपा नेता और पुलिस के बीच झूमा झटकी, एसपी ने दो पुलिस कर्मियों को किया लाइन अटैच

Sat, 31 Aug 2024 08:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले के जावरा में बिना नंबर की बाइक पर जा रहे भाजपा नेता देवीलाल गुर्जर का चालान काटने पर विवाद हो गया। पुलिस और भाजपा नेता के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया, जिससे फोरलेन पर जाम लग गया। एसपी रतलाम ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
चालान को लेकर पुलिस और भाजपा नेता में खीचातानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के जावरा में चलानी कार्रवाई के दौरान बिना नंबर की बाइक से जा रहे भाजपा नेता का चालान काटने पर हंगाम हो गया। चालान न भरने को लेकर पुलिस और भाजपा नेता के बीच झूमा झटकी हो गई। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए और फोरलेन जाम कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रतलाम ने दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा नेता ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।

विज्ञापन


रतलाम जिले के पिपलौदा भाजपा मंडल के कार्यसमिति सदस्य देवीलाल गुर्जर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बिना नंबर की बाइक से रतलाम नाका से होकर जा रहे थे। इस दौरान जावरा सिटी पुलिस वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक होने पर देवीलाल गुर्जर की बाइक का चालान काट दिया और उन्हें चालान की राशि जमा कराने का बोला। इस पर भाजपा नेता गुर्जर ने चालान की राशि जमा नहीं करवाई और वे बाइक से जाने लगे। पुलिस ने उनकी बाइक को रोका। इस दौरान उनके साथ परिवार की महिला भी थी। पुलिस और भाजपा नेता गुर्जर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा की मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस कर्मी उन्हें जबरन अपने पुलिस वाहन में बिठाने लगे। 

विज्ञापन


गुर्जर समर्थक कार्रवाई की मांग पर अड़े
सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गुर्जर के समर्थक व ग्रामीण जावरा के रतलाम नाका पहुंच गए और फोरलेन पर जाम लगा दिया। रात 10 बजे तक पुलिस अधिकारी समझाते रहे, लेकिन गुर्जर समर्थक कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। फोरलेन से गुजरने वाले वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान समेत बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने  कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने और चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन


वीडियो में मारपीट जैसा कुछ नहीं 
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि चालान काटने के दौरान कहासुनी हुई थी। चालान नहीं भरने पर पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की जा रही थी, जो कि गलत है। वीडियो में मारपीट जैसा कुछ नहीं है। जावरा सिटी के एसआई दशरथ माली व हिरालाल परमार को लाइन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें