फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, चार कर्मचारी झुलसे, गंभीर हालत में दो इंदौर रेफर, कैसे हुआ हादसा

Fri, 30 Aug 2024 03:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam Factory Blast: प्लांट के एचआर एक्जीक्यूटिव रोहित दवे ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ। मटेरियल का पाउडर कर्मचारियों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के 4 बजे एक ब्लास्ट हो गया। हादसे में चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में केमिकल मिक्सिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में मुकेश पिता रमेश कछावा (30) निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु पिता पोपट  (40) निवासी नयागांव, कालूराम पिता रामकिशोर कैथवास (50) निवासी अंबिका नगर और सचिन पिता शंकर लाल (35) निवासी डोसीगांव बुरी तरह झुलस गए। हादसे की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

जानिए कैसे हुआ हादसा?
प्लांट के एचआर एक्जीक्यूटिव रोहित दवे ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ। मटेरियल का पाउडर कर्मचारियों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए। कर्मचारियों के हाथ और चेहरे जल गए हैं। पुलिस कहना है कि कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें