फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: गर्मी में रेल का सुपरफास्ट तोहफा, मुंबई–इंदौर स्पेशल ट्रेन शुरू, 12-12 फेरे से सफर होगा आसान

Sun, 19 Apr 2026 05:42 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और इंदौर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जो 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशन के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी। उज्जैन और रतलाम होकर चलने वाली इस ट्रेन से ग्रीष्मकाल में सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मुंबई से इंदौर के लिए ट्रेन का समय और शेड्यूल

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 मई 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को रात 23:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन दाहोद स्टेशन पर सुबह 07:10/07:12 बजे, रतलाम स्टेशन पर 08:45/08:55 बजे और उज्जैन स्टेशन पर 10:50/10:55 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी।

 इंदौर से मुंबई के लिए वापसी ट्रेन का समय

वापसी में ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 मई 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को शाम 17:00 बजे इंदौर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर शाम 18:20/18:25 बजे, रतलाम स्टेशन पर रात 20:05/20:10 बजे और दाहोद स्टेशन पर रात 21:55/21:57 बजे रुकेगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

विज्ञापन

 

एसी कोच और टिकट बुकिंग की जानकारी 

ट्रेनों के ठहराव, समय और कोच संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in  पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें