पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
रतलाम पुलिस ने मोमिनपुरा क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पैदल ही कोर्ट तक ले गई, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं जुएं का अड्डा संचालित करने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि मोमिनपूरा क्षेत्र में किराए का मकान लेकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश एजाज पिता अब्दुल बसीर निवासी मोमिनपुरा द्वारा जुएं का अड्डा संचालित करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर माणक चौक थाना प्रभारी व स्टेशन रोड थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर मोमिनपुरा स्थित मुमताज कुरैशी के मकान में जुएं के अड्डे पर दबिश दी गई। जहां लाखों रुपए दांव पर लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेलते हुए आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं।
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में नीलेश पिता गोपाल सोनी निवासी भरावा की कुई रतलाम, संतोष पिता लक्ष्मीनारायण राठौर निवासी गोशाला रोड रतलाम, जुल्फीकार पिता गफ्फार खान निवासी भारत कॉलोनी जावरा, युसूफ पिता शमशुद्धिन नीलगर निवासी हम्मालपुरा जावरा, सोमिल पिता मनोहरलाल रांका निवासी राजस्व कॉलोनी रतलाम, गुलशेर पिता शफी खान निवासी नागदा जंक्शन, दिलीप पिता रामखिलावन वर्मा निवासी रेलवे कॉलोनी रतलाम, मनीष पिता हीरालाल टाक निवासी करमदी रोड रतलाम, सलीम पिता इलाही बक्श शाह निवासी सुभाष नगर रतलाम, फिरोज पिता इकबाल अहमद निवासी मोमिनपुरा रतलाम, मोहम्मद हनीफ पिता एजाज कुरैशी निवासी कुरैशी मंडी रतलाम, सुनील पिता नाकू निनामा निवासी रामपुरिया सैलाना, दिनेश पिता हुकिया डिंडौर निवासी रामपुरिया सैलाना, लियाकत अली पिता मुस्ताक अली निवासी ओझाखाली रतलाम, कमलेश पिता कालूराम सिलावट निवासी लक्कड़पीठा रतलाम, इमरान पिता इकबाल खान निवासी राजेंद्र नगर रतलाम, सलीम पिता युसूफ मोहम्मद लोहार निवासी भारत कॉलोनी जावरा को गिरफ्तार कर मौके से ताश पत्तों के अलावा 1 लाख 92 हजार 565 रुपए नकदी जब्त किए।