फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 'आपसे नहीं हो रहा तो छोड़ो फिर…', पुलिस की अव्यवस्था पर भड़के सीएम मोहन यादव, किसानों को दिया मदद का भरोसा

Sat, 13 Sep 2025 02:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सैलाना

सार

सैलाना (रतलाम) में शुक्रवार को बारिश और पीला मोजेक से तबाह फसलों का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निरीक्षण के दौरान गुस्से में आ गए। भीड़ नियंत्रण में पुलिस की नाकामी देखकर उन्होंने रतलाम एसपी अमित कुमार को फटकार लगाई।
विज्ञापन
फसल निरीक्षण के दौरान फूटा सीएम का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बारिश से तबाह हुई फसलों का हाल जानने शुक्रवार को सैलाना पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक गुस्से में आ गए। खेतों में निरीक्षण के दौरान भारी भीड़ को काबू में रखने में पुलिसकर्मी नाकाम रहे। अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री ने रतलाम एसपी अमित कुमार को मौके पर ही फटकार लगा दी।
विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन पर लगाई फटकार

मुख्यमंत्री जब खेतों में पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में असफल दिखे। नाराज मुख्यमंत्री ने एसपी से कहा— “मतलब क्या रह गया एसपी साहब फिर? आप कहो तो मैं ही कर लूं। आपसे नहीं हो रहा तो छोड़ो फिर।” उनके सख्त तेवर देखते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी ने तत्काल मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए और स्थिति संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10 साल पहले मर चुकी महिला को जमीन के लिए जिंदा किया, आधार बदलकर कराई रजिस्ट्री, ऐसे खेला खेल

किसानों को दिलाया भरोसा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खेतों में खड़ी बर्बाद फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुआवजे में देरी नहीं होगी और किसानों को पूरी राहत दी जाएगी। बताया गया कि पीला मोजेक रोग और बारिश से सोयाबीन की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री शाजापुर में भी किसानों से मिल चुके हैं। उनका यह दौरा किसानों को राहत का भरोसा देने के साथ-साथ अधिकारियों के लिए सख्त संदेश भी रहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़ प्रबंधन की चूक पर सीएम की कड़ी नाराजगी अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें