फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पत्रकारों के मिलन समारोह में आमंत्रित नहीं करने से नाराज नप अध्यक्ष पति ने की मारपीट, थाने में घुसकर पीटा

Wed, 20 Nov 2024 01:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam: जिले के बड़ावदा में आयोजित पत्रकारों के दीपावली मिलन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष पति को आमंत्रित नहीं करने पर उन्होंने मंगलवार रात बड़ावदा के एक स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की। जब पत्रकार थाने पहुंचा तो यहां भी अध्यक्ष पति उनके बेटे और समर्थकों ने पत्रकार के साथ मारपीट की
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम के बड़ावदा में नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत के पति राजेंद्र कुमावत तथा उनके बेटे और समर्थकों ने गांव के ही रविराज कुमावत के साथ मंगलवार रात जमकर मारपीट की। रविराज जब थाने पर शिकायत दर्ज करवाने बड़ावदा थाने पहुंचा तो यहां भी राजेंद्र कुमावत और उनके बेटे तथा समर्थकों ने पुलिस के समाने रविराज के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ावदा नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत भी थाने में हंगामा करते हुए नजर आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविराज का आरोप है कि दो दिन पूर्व स्थानीय पत्रकारों द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था।

पत्रकारों के मिलन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष पति राजेंद्र कुमावत को आमंत्रित नहीं किया गया था, जिसको लेकर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की है। वहीं राजेंद्र कुमावत का कहना है कि हम मुख्य चौराहे से गुजर रहे थे, इसी दौरान रविराज और उसके साथियों ने मारपीट की। मारपीट में मेरा बेटा हर्ष घायल हुआ है, जिसे जावरा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


थाने में हंगामे की सूचना मिलते ही जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, सीएसपी दुर्गेश आर्मो भी रात में बड़ावदा थाने पहुंचे। एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रथमदृष्टया पत्रकारों के मिलन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं करने की बात को लेकर विवाद सामने आया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें