फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, दादर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन शुरू; रतलाम-कोटा होते हुए जाएगी

Wed, 17 Jun 2026 10:23 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

यह ट्रेन रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, आगरा, इटावा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा रहेगी।
 
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दादर और सूबेदारगंज के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 23 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलेगी। वापसी में सूबेदारगंज से दादर के लिए ट्रेन 21 जून से 12 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, आगरा, इटावा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं, एक की हुई मौत

दादर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार रात 12:15 बजे दादर से रवाना होगी और बुधवार सुबह 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। रतलाम स्टेशन पर इसका ठहराव सुबह 9:30 से 9:35 बजे तक रहेगा। वापसी में सूबेदारगंज-दादर स्पेशल ट्रेन हर रविवार शाम 4:10 बजे चलेगी और सोमवार रात 10:40 बजे दादर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें