फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसा पिकअप वाहन, ड्राईवर की मौत और क्लीनर घायल

Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

हादसे में झाबुआ निवासी पिकअप ड्राइवर अनवर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर फिरोज मंसूरी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे मेडिकल कॉलेज से इंदौर रेफर किया गया।
विज्ञापन
नदी पुलिया के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सपेस-वे (एटलेन) लेन पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। तीन दिन पहले जावर के आगे भूतेड़ा टोल नाके के समीप कार और वैन की भिड़ंत होने से वेन में सवार एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार की सुबह रावटी थाना क्षेत्र स्थित माही नदी की पुलिया के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप लोडिंग वाहन घुस गया। इससे पिकअप वाहन के ड्राइवर की मौत हो गई। क्लीनर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन का ड्राइवर 44 वर्षीय अनवर हुसैन पिता लियाकत हुसैन निवासी कैलाश मार्ग झाबुआ तथा क्लीनर 41 वर्षीय  फिरोज मंसूरी पिता फकीर मोहम्मद मंसूरी निवासी झाबुआ वाहन में मुर्गा-मुर्गी लेकर झाबुआ की तरफ से रतलाम आ रहे थे। वहीं माही नदी की पुलिया के पास सड़क किनारे लहसुन से भरा एक ट्रक खड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें-  धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'आई लव मोहम्मद' से हमें गुरेज नहीं तो 'आई लव महादेव' से आपको भी दिक्कत न हो
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप वाहन असन्तुलित होकर ट्रक के पीछे जा घुसा, इससे पिकअप वाहन और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया तथा पिकअप वाहन का ड्राईवर अनवर हुसैन और क्लीनर फिरोज मंसूरी गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां ड्राइवर अनवर हुसैन को मृत घोषित किया गया। क्लीनर फिरोज मंसूरी को भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद क्लीनर फिरोज को इंदौर रेफर किया गया। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर होने से पिकअप वाहन केआगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा ट्रक का पिछला हिस्सा भी डेमेज हुआ। सूचना मिलने पर ड्राईवर और क्लीनर के परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। पुलिस के अनुसार दोपहर में ड्राइवर अनवर हुसैन का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजन को सौंप दिया, मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें