फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: पति की आंख में मिर्ची झोंककर नकदी-जेवर ले भागी थी 'फर्जी दुल्हन', कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

Mon, 28 Jul 2025 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam News: सहायक निदेशक अभियोजन आशा शाक्यवार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2016 का है, जब एक युवक को शादी के नाम पर फंसाकर उसकी जिंदगी और जमा पूंजी को छलने की साजिश रची गई थी। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
फर्जी दुल्हन को तीन साल का सश्रम कारावास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम में फर्जी शादी कर पति की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर नकदी और जेवरात लेकर भागने वाली आरोपी दुल्हन मोना पारिक को अदालत ने तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे पांच हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। यह फैसला प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा गुप्ता की अदालत ने सोमवार को सुनाया।

विज्ञापन

 
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कृष्णकांत चौहान ने केस की पैरवी की। सहायक निदेशक अभियोजन आशा शाक्यवार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2016 का है, जब एक युवक को शादी के नाम पर फंसाकर उसकी जिंदगी और जमा पूंजी को छलने की साजिश रची गई थी।

यह भी पढ़ें- Ratlam News: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली का तार गिरा; चार श्रद्धालु घायल, दो गंभीर
विज्ञापन

 
ऐसे रचा गया धोखाधड़ी का जाल
पीड़ित मुकेश टांक, निवासी ग्राम कांकरा, काफी समय से विवाह के लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश में था। इसी बीच आरोपी ओमप्रकाश, हसीना बी और कचरू उर्फ कचरूलाल ने मुकेश से संपर्क किया और भरोसा दिलाया कि वे उसका एक अच्छी लड़की से विवाह कराएंगे। इसके बाद उन्होंने इंदौर निवासी मोना पारिक से उसकी शादी करवा दी।
 
कुछ ही दिनों बाद 17 अप्रैल 2016 को मुकेश, अपनी पत्नी मोना को बाइक पर बैठाकर इंदौर जाने के लिए अपनी मौसी के घर दीनदयालनगर, रतलाम लेकर जा रहा था। रास्ते में मोना ने एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत मुकेश की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और करीब एक लाख के जेवरात और दो लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गई।
 
लंबे समय तक फरार रही आरोपी, फिर कोर्ट में चला मामला
घटना के बाद मुकेश ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे फरार हो चुके थे। मुकेश ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके आधार पर दीनदयालनगर थाना पुलिस ने फर्जी शादी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आया कि इस अपराध में मोना के साथ उसके भाई राजेश पारिक, साथी शीला उर्फ छाया, अभिषेक सोनी सहित कुल सात लोग शामिल थे। इन सभी ने मिलकर एक संगठित साजिश के तहत मुकेश को लूटा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सावन सोमवार विशेष: सदियों पुराने हैं कनकेश्वर और चंद्रशेखर महादेव मंदिर, दोनों जूनी इंदौर क्षेत्र में
 
मोना को सजा, एक आरोपी दोषमुक्त, बाकी फरार
काफी सुनवाई के बाद न्यायालय ने मुख्य आरोपी मोना पारिक को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई, जबकि शीला उर्फ छाया को सबूत के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। कचरू उर्फ कचरूलाल की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि आरोपी ओमप्रकाश, हसीना बी, अभिषेक सोनी और राजेश पारिक अब भी फरार हैं। इनकी तलाश जारी है और उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें