फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: ट्रेन समय से 20 मिनट पहले स्टेशन पहुंची, गुजरात के यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर ही शुरू कर दिया गरबा

Thu, 26 May 2022 01:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मध्य प्रदेश के रतलाम में रोचक वाकया सामने आया है। रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन 20 मिनट पहले पहुंच गई। तब गुजरात के यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरे और उस पर गरबा करने लगे।
 
विज्ञापन
रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन 20 मिनट पहले पहुंच गई। तब गुजरात के यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरे और उस पर गरबा करने लगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार रात को एक रोचक मामला सामने आया। बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन 20 मिनट पहले रतलाम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। तब उसी ट्रेन से केदारनाथ जाने के लिए निकला गुजरात के यात्रियों का एक दल प्लेटफॉर्म पर उतरा और गरबा करने लगा। देखते ही देखते और लोग भी उसमें जुड़ते गए। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग भी थिरकने लगे थे।
विज्ञापन

 
दरअसल, मामला बुधवार का है। गुजरात के यात्रियों का दल केदारनाथ जा रहा था। लंबे समय से ट्रेन में बैठे-बैठे बोरियत हो रही थी। जैसे ही रतलाम में ट्रेन स्टेशन पर 20 मिनट पहले पहुंची तो यात्रियों को वक्त मिल गया। उन्होंने इस वक्त का इस्तेमाल गरबा करने में कर लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, जैसे ही यह गरबा शुरू हुआ, वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। वे हैरत में थे कि हो क्या रहा है। जब तक उन्हें समझ आता, तब तक वे भी इसका लुत्फ उठा रहे थे।    
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें