फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: इंसाफ की जिद! दुष्कर्म पीड़िता SP ऑफिस के बाहर आमरण अनशन पर, छह बार दे चुकी ज्ञापन

Fri, 09 May 2025 04:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में पुलिस का “बेटी की पेटी” अभियान सवालों के घेरे में आ गया है क्योंकि एक पीड़ित युवती को इंसाफ पाने के लिए कई घंटों से SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है।
 
विज्ञापन
पीड़िता को समझाती ASP विदिता डागर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में पुलिस का “बेटी की पेटी” अभियान सवालों के घेरे में आ गया है क्योंकि एक पीड़ित युवती को इंसाफ पाने के लिए कई घंटों से SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला छतरपुर शहर की सिटी कोतवाली का है। युवती ने एक महीने पहले मनु अरजरिया नामक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज होकर पीड़िता तेज धूप में SP ऑफिस के बाहर अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन पर बैठ गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  शहडोल में आसमानी आफत, तेज आंधी और बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से युवक की मौत, दूसरा घायल

मीडिया में खबर आने के बाद ASP विदिता डागर भी युवती को समझाने पहुंचीं और एक घंटे तक जमीन पर बैठकर उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी तक युवती धरने से नहीं उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसे घर बुलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती इस मामले को लेकर पहले ही 6 बार प्रशासन को ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें