फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपियों ने दलित महिला को जिंदा जलाया

Wed, 30 Apr 2014 08:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में एक दलित महिला को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


पीड़िता से दुष्कर्म किया गया था और आरोपी दुष्कर्म की शिकायत वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने जब अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो आरोपियों ने महिला पर कैरोसीन डालकर उसे जिंदा जला दिया।

80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी महिला को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन


खबर के अनुसार बड़वई की 20 वर्षीय महिला से गांव का ही सुनील गौर शादी का झांसा देकर ज्यादती करता रहा। पीडिता ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इस पर 13 अप्रैल 2013 को पीडिता ने सुनील के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


केस वापस लेने पर 26 अप्रैल को दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस पीडिता के पिता और भाई को लेकर थाने आई थी।

तभी दबंगों ने पीडिता के घर में घुसकर मारपीट की और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पुलिस ने पीडिता के बयान के आधार पर सुनील, उसके भाई अनिल, पिता जगन्नाथ, चाचा खूबीलाल और उमराव के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुनील अभी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें