राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ अधिकारियों से बात की
- फोटो : ANI
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीआरडीई) के अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बैठक की। इस दौरान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने कहा, 'रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसके जरिए विषैले एजेंटों का पता, संरक्षण और प्रदूषण से बचाव किया जा सकता है। रक्षा उपकरणों के उत्पादन के लिए व्यापक औद्योगिक आधार स्थापित किया गया है जिसकी गुणवत्ता का नियंत्रण डीआरडीई द्वारा किया जाता है।'