फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ के इस अस्पताल में जुड़वा नवजात भाई बहन को मिली नई जिंदगी, स्वस्थ होकर लौटे घर

Thu, 12 Dec 2024 07:02 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में लगभग 14 दिनों से भर्ती नवजात भाई बहन को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों का कम वजन और सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते जन्म के तुरन्त बाद ही उन्हें भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
जुड़वा नवजात भाई बहन को मिली नई जिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिला अस्पताल में पदस्थ पीडियाट्रिक्स एमडी डॉक्टर आरएस माथुर ने बताया कि बच्चों के माता पिता के साथ साथ ये हमारे लिए भी खुशी की बात है। आगे उन्होंने कहा कि राजगढ़ जिले के नाटाराम गांव की एक महिला ने लगभग 14 दिन पूर्व राजगढ़ जिला अस्पताल में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से एक बालक और एक बालिका थी। एक बच्चे का वजन 1 किलो 800 ग्राम और दूसरे बच्चे का एक किलो 400 ग्राम वजन था। कम वजन होने के साथ साथ दोनों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। जन्म के तुरंत बाद ही दोनों बच्चों को SNCU में भर्ती किया गया और हमारी टीम ने दोनों बच्चों का उपचार किया और उनकी अच्छी तरह से देखभाल की, जिसके पश्चात ये दोनों स्वस्थ है और इन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नाटाराम गांव में रहने वाले रामेश्वर दांगी की 24 वर्षीय पत्नी सुमित्रा बाई को 27 दिसंबर 2024 को प्रसव पीड़ा होने के चलते राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सुमित्रा बाई ने सुबह 10 बजे के लगभग जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से एक लड़का और लड़की है। बच्चों के जन्म के पश्चात ही महिला डॉक्टर द्वारा उन्हें बताया गया कि उनके बच्चों का वजन कम है और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। बच्चों को तुरंत एसएनसीयू में भर्ती करना होगा, जिसके तुरंत बाद जुड़वा बच्चों को SNCU में भर्ती किया गया था। जहां 14 दिनों के उपचार के पश्चात दोनों बच्चे स्वस्थ है और उन्हें 11 दिसंबर बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं दोनों बच्चों को अपने पास पाकर उनके परिजन भी बहुत खुश है और उन्होंने एसएनसीयू के समस्त स्टाफ का आभार भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें