फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: एसपी द्वारा निलंबित किए गए हवलदार का धमकी भरा वीडियो वायरल, कहा- मारूंगा या मरूंगा

Thu, 12 Dec 2024 09:10 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

MP: राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहरी थाने में पदस्थ हवलदार देवेंद्र मीणा को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा के द्वारा व्हाट्सअप पर धमकी भरा मैसेज करने के मामले में निलंबित किया गया था, जिसके बाद प्रधान आरक्षक का यह वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
प्रधान आरक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के ब्यावरा थानें में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा को हाल ही में राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज करने और अनुशासन हीनता के चलते निलंबित किया है, जिसका निलंबन आदेश सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खिया भी बना।
विज्ञापन


उक्त आदेश के पश्चात प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा का अपने बच्चो के साथ बनाए हुए तीन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है, जिसमें पहले वीडियो में वे अपने बच्चों के साथ ये कहते हुए नजर आ रहे है कि मेरे बच्चों ये आखिरी मुलाकात है। मैं मारूंगा और मरूंगा....बेटी मैं सही बोल रहा हूं, मैं मरूंगा और मरूंगा। जब मैं मर जाऊ तो मेरा नाम बदनाम मत करना, रोशन करना। 

वहीं दूसरे वीडियो में प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा कह रहे है कि बेटा मेरी ये लास्ट जिंदगी है, इतने में बच्ची पीछे से बोलती है पापा आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं, क्या आप देख नहीं सकते हम अभी तो कितने छोटे छोटे है। वहीं तीसरे और अंतिम वीडियो में प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा रोते हुए ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बेटा मैं मरूंगा अब और मारूंगा भी, इतने में उनके बच्चे भी उन्हें रोते हुए गले लगा लेते है और अपशब्द भी बोलते है। उक्त तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर ये कहकर वायरल किए जा रहे है कि निलंबित होने के बाद उन्होंने राजगढ़ एसपी और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ को धमकी दी है, हालांकि उक्त तीनों वीडियो में उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें