फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री ने राजगढ़ में बरसाया धन, किसानों को 277 करोड़ राहत, 226 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Sat, 18 Oct 2025 08:32 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने राजगढ़ जिले में सिंचाई, बिजली, सड़क, विद्यालय और अन्य विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के विकास और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का उल्लेख किया।
विज्ञापन
ब्यावर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान राम और कृष्ण के देश में किसानों को दीपावली का त्योहार अच्छे ढंग से मनाने के लिए राज्य सरकार के पास कोई कमी नहीं है। किसानों के हर संकट में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। राजगढ़ जिले के लिए आज धनतेरस के दिन लगभग 500 करोड़ रुपये की सौगात मिल रही है, यह प्रदेश भर में बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ जिले के ब्यावरा में किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की। उन्होंने 226.81 करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 33 करोड़ रुपये लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन एवं 193 करोड़ रुपये लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण शामिल है।

इस मौके पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक अमर सिंह यादव, हजारीलाल दांगी, मोहन शर्मा, ज्ञानसिंह गुर्जर सहित हजारों किसान और आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन





हमारी पार्टी का आधार राजगढ़ से मन करता यही मकान बनाकर रहूं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का आधार राजगढ़ जिले से शुरू हुआ है। मन करता है यही मकान बना कर रह लूं। यहां सब कुछ देने को मन करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है। आकांक्षी जिले के माध्यम से राजगढ़ की तस्वीर बदल गई है। जब से हमारी सरकार बनी है पूरे क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। पहले खेती और पानी की कल्पना करना मुश्किल थी अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा इतना बढ़ गया है कि हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सूखे खेतों में समय पर पानी मिल जाए तो फसल सोने की हो जाती है।

सबके मन में एक ही सपना हो भारत आगे बढ़े
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में इतनी बिजली है कि यहां की बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर सभी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। हम सबके मन में एक ही सपना हो भारत आगे बढ़े।



मोदी ने देश के कलंक को मिटाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 का कलंक मिटाकर फेंक दिया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान में खड़ी है। किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि देने का कार्य किसानों का सम्मान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  धनतेरस पर रोशन हुए घर, पूरी हुई सपनों की दीपावली: सीएम डॉ. मोहन बोले, “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं”

गो पूजन कन्या पूजन भी किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो के बाद मुख्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गोवंश की पूजा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने मंच पर कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। जहां मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने श्री नरेंद्र मोदी स्वयंसेवक से प्रधान सेवक पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने यह की घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाई दूज के त्योहार पर लाडली बहनों को खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। इसके बाद हर महीने 1500 रुपए की राशि डाली जाएगी। नगर पालिका ब्यावरा एवं नगर परिषद सुठालिया को विकास कार्यों के लिए 10 - 10 करोड रुपए की राशि दी जाएगी। ब्यावरा में अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाया जाएगा। ब्यावरा में पीपल चौराहे से राजगढ़ बाईपास तक रोड़ चौड़ीकरण व उन्नयन एवं सुठालिया रोड़ का उन्नयन और चौड़ीकरण किया जाएगा। गिंदौरहाट, सेमलापार और बैरसिया हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें