फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट करने वाले फरार, पटवारी संघ ने तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर करेंगे आंदोलन

Sat, 27 Jul 2024 10:28 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने बताया कि पुलिस की टीम पीछे थी और राजस्व विभाग की टीम के ये लोग आगे-आगे चल रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की टीम को देखकर आरोपी भाग गए। फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते पटवारी संघ के सदस्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के पटवारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में एकत्रित होकर गुरुवार को राजस्व टीम पर हुए हमले और पटवारी का सिर फोड़ने वाले हमलवारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जिसमें बताया गया कि 25 जुलाई को आदेशानुसार सीमांकन के लिए गए दल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया गया। जिसमें कुछ साथियों को सामान्य और प्रभारी आरआई राजेन्द्र सुमन को सिर में गम्भीर चोट आई है। साथ ही वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।हमले के 24 घंटे बाद भी आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही केस में शासकीय कार्य में बाधा डालने का धारा लगाई गई है।  

इसी तरह 22 जून को खुजनेर तहसील स्थित बाईहेडा गांव में भी सीमांकन कार्य के लिए गए हल्का पटवारी के साथ भी गाली-गलौज की गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी एफआईआर थाना खुजनेर में दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और सीमांकन व अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्रवाई करने के लिए राजस्व दल को सुरक्षा दी जए। जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही आरोपीयों को 3 दिन में गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो जिले के समस्त पटवारी आंदोलन करेंगे, जिसकी  जवाबदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को राजगढ़ तहसीलदार के आदेश का पालन करते हुए पटवारियों की टीम एक कंपनी की भूमि का सीमांकन करने के लिए नाईपुरिया गांव में पहुंची थी। पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले एकत्रित हुई ग्रामीणों की भीड़ ने पटवारियों की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और उन पर भी हमला कर दिया। हमले में राजगढ़ तहसील के पटवारी राजेंद्र सुमन को गंभीर चोट आई और उन्हें ब्यावरा के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल में भर्ती राजगढ़ तहसील के पटवारी राजेंद्र सुमन ने  बताया गया था कि, तहसीलदार साहब के आदेश से हम लोग कंपनी की भूमि का 3 जगह सीमांकन करने के लिए गए हुए थे, नईपुरिया में हमने गाड़ी सड़क के किनारे लगाई हुई थी। बारिश के कारण  हम गाड़ी में बैठे थे और पीछे आ रही पुलिस टीम का इंतजार कर रहे थे। बारिश बंद होने के बाद हम गाड़ी से उतरे तो मौके पर मौजूद लोगों ने हमला कर दिया और हमारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने बताया कि पुलिस की टीम पीछे थी और राजस्व विभाग की टीम के ये लोग आगे-आगे चल रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की टीम को देखकर आरोपी भाग गए। मामले में करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें