फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: सराफा बाजार में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला, ज्वेलर्स की दुकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Thu, 25 Dec 2025 02:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने मुख्य सराफा बाजार में तीन से चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन
सराफा में तीन-चार दुकानों के ताले तोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ नगर के मुख्य सराफा बाजार में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारों से लैस बदमाशों ने एक के बाद एक कई ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाया। यह वारदात बीती रात करीब 3 बजे किला क्षेत्र स्थित सराफा मेन मार्केट में हुई, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश सराफा बाजार में घुसे और तीन से चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान सभी बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे और उनके हाथों में हथियार थे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

चोरी के दौरान जब पड़ोसियों को आहट हुई और उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने पत्थरबाजी भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dewas News: हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए मांगे, नाहर दरवाजा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही राजगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हालांकि इस मामले में जब थाना प्रभारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वे कोई ठोस बयान देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन


घटना के बाद कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें बदमाशों को गिलोल से पत्थर मारते हुए देखा जा सकता है।

चोरी की वारदात के संबंध में पीड़ित व्यापारी सचिन सोनी, जिनकी दुकान में चोरी हुई है, ने बताया कि उनकी दुकान में सुबह करीब 30 से 32 हजार रुपये नकद और 150 से 200 ग्राम चांदी रखी हुई थी। बदमाश ताले तोड़कर यह सारा सामान चोरी कर ले गए।

घटना के बाद से सराफा बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें