फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नग्न कर पीटा, पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस

Mon, 29 Jan 2024 10:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

ग्रामीण क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ 26 जनवरी को एक युवक ने दुष्कर्म किया था। अब आरोपी युवका को नाबालिग के परिजनों ने नंगाकर जमकर पीटा दिया। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव की एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने नंगा कर जमकर पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उक्त वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस यानी की घटना वाले दिन का ही बताया जा रहा है। कुछ लोग एक युवक को नग्न कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उक्त पीड़ित युवक के विरुद्ध जीरापुर थाने में एक 12वीं कक्षा की नाबालिग लड़की से दुर्ष्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज है।

वीडियो में नजर आ रहे उक्त पीड़ित युवक को नाबालिग लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया था। लड़की ने अपने परिजनों को उसके साथ हुई आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन युवक को नग्न कर लात-घूसे से मारते हुए थाने तक ले गए। पुलिस ने उस पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं उक्त मारपीट का वीडियो घटना के दो के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिस पर पुलिस ने वीडियो में मारपीट करते हुए दिख रहे तीन लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


वही उक्त मामले में थाना प्रभारी अजय यादव ने कहा कि उक्त वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित युवक पर पूर्व में ही पॉक्सो वा 376 का प्रकरण दर्ज था, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें