फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: पागल बंदर का आतंक, 15 दिनों में दो दर्जन लोगों को बनाया शिकार, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

Thu, 15 Jun 2023 03:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिला मुख्यालय  की शंकर कॉलोनी, पीटी कंपनी, उदभव नगर व नागर मोहल्ले में निवास करने वाले रहवासी पिछले 15 दिनों से एक पागल बंदर के आतंक से परेशान है, जो कि किसी भी तरह से मौका देखकर बच्चे, युवा , बुजुर्ग व महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है, लेकिन अभी तक जिम्मेदारों द्वारा बंदर को पकड़ने के इंतज़ाम नही किए गए। दोनों ही विभाग बंदर को पकड़ने के लिए एक दूसरे की जिम्मेदारी बता रहे हैं।

बंदर के शिकार लोगों की बात करें तो उसने अभी तक दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें से 17 लोगों ने जिला अस्पताल में रेबीज़ के इंजेक्शन लगवाए हैं और अन्य ने निजी तौर पर अपना उपचार करवाया है। विगत दिनों बंदर को पकड़ने के लिए देवास से एक व्यक्ति को भी बुलवाया गया, जिसके द्वारा पीटी कंपनी में स्थित छात्रावास में  पिंजरा रखकर पागल बंदर को पकड़ने के प्रयास किए गए  लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी और वहा भी थक हारकर वापस चला गया।

मामले को लेकर राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि, नगरपालिका अपनी ओर से पूरे प्रयास कर रही है, विगत दिनों हमने देवास से एक व्यक्ति को बुलाया भी था लेकिन तीन दिन बीत जाने पर भी बंदर पिंजरे में आया ही नहीं, जिसके बाद मेरे द्वारा कलेक्टर सहित वन विभाग अमले को भी अवगत कराया जा चुका है, ताकि पागल बंदर को एक्सपर्ट की टीम बुलाकर जल्द से जल्द पकड़ा जा सके ताकि वह अन्य लोगों को शिकार न बनाए।

वहीं स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैय्ये को लेकर काफ़ी आक्रोश है। यहां तक की कई लोग तो बंदर को गोली से मारने की भी सलाह दे रहे हैं। पागल बंदर की संगत में एक और बंदर भी पागल होता हुआ नजर आ रहा है और ये दोनों एक साथ ही रहते हुए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें