फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप, फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Tue, 04 Jul 2023 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

सोमवार को शासकीय महाविद्यालय जीरापुर के छात्रों ने बिना परीक्षा परिणाम घोषित किए सेकंड ईयर की परीक्षा लेने पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया, बाद में पुलिस की समझाइश के बाद गेट खोला।
विज्ञापन
छात्रों ने गेट पर लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के ज़ीरापुर में सोमवार को शासकीय महाविद्यालय में फर्स्ट ईयर के छात्र- छात्रों ने पूरक परिक्षा परिणाम घोषित किए बगैर सेकंड ईयर की परीक्षा शुरू होने पर जबरदस्त हंगामा मचाया। छात्रों ने पहले हाईवे पर चक्का जाम किया, जिसके बाद उन्होंने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे सेकंड ईयर के परीक्षार्थी जान जोखिम में डालकर छतों से कूदते- फांदते हुए परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे। हंगामे के बीच करीब आधा घंटे देरी से परीक्षा शुरू हो सकी, कॉलेज प्रबन्धन ने हंगामे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाइश दी, जिसके बाद उन्होंने ताला खोला। 
विज्ञापन


शासकीय महाविद्यालय ज़ीरापुर में बीए, बीएससी, बीकॉम के ज्यादातर छात्रों को एक विषय में पूरक मिली थी, नये नियमों के तहत छात्रों ने तीन मर्तबा पूरक की परीक्षा भी दी और दो बार फेल होने के बाद तीसरी बार भी परीक्षा ली गई, जिसका रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किया गया, इससे नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा कर कॉलेज में ताला जड़ दिया, जब सुबह 11 बजे तक गेट के ताले नहीं खुले तो बीए, बीएससी सेकंड ईयर के परीक्षार्थी जान जोखिम में डालकर दूसरी निर्माणाधीन बिल्डिंग के सहारे परीक्षा के लिए कॉलेज में जा रहे थे। हंगामे के बीच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा व प्राचार्य वीबी खरे ने समझाइश देकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें