फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: विद्युत विभाग की लापरवाही से अचानक आया हाई वोल्टेज करंट, कई घरों में उपकरण जले, बच्चा झुलसा

Sat, 29 Jul 2023 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते अचानक हाई वोल्टेज करंट आ गया। इसके चलते कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए और एक बच्चे को करंट लग गया।
विज्ञापन
अचानक आया हाई वोल्टेज करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिला मुख्यालय में शनिवार को विद्युत विभाग की अजब-गजब लापरवाही का मामला देखने को मिला। यहां शहर की भगवती कालोनी में विद्युत विभाग के द्वारा मेंटिनेंस का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते अचानक आए हाई वोल्टेज के कारण रहवासियों के विद्युत उपकरण जल गए। वहीं, अशोक लौटिया के नाबालिग बालक को करंट लग गया।

विज्ञापन


विद्युत विभाग की लापरवाही से नाराज होकर स्थानीय रहवासी शिकायत लेकर राजगढ़ से कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर के पास पहुंचे। जहां उनके उपलब्ध न होने के चलते वे शिकायती आवेदन लेकर थाने पहुंच गए और बगैर सूचना दिए लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

नाराज रहवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हमारे विद्युत उपकरण जल गए। एक बालक को करंट लग गया। ऐसे में यदि कोई बढ़ी दुर्घटना हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें