फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूरों की मौत, मौके पर मची अफरातफरी

Thu, 11 Jun 2026 05:34 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के वैशाली नगर स्थित गांधी पथ पर एक निर्माणाधीन स्थल पर मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूर दब गईं। गंभीर हालत में उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांधी पथ, वैशाली नगर स्थित एक निर्माणाधीन स्थल पर मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सीपीआर सहित तमाम प्रयास किए, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


पढ़ेॆ:  राजस्थान की तीनों सीट पर पूनिया, अलका और डांगी निर्विरोध निर्वाचित, प्रमाण पत्र सौंपे
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महिलाओं की पहचान सुनीता देवी, आन्ती कुमारी और प्रतिभा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य किया। पुलिस ने तीनों शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

क्या बोली पुलिस?
करणी विहार थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि गांधी पथ स्थित निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूर दब गई थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें