फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: एक फोन कॉल, शक और फिर खूनी खेल; पत्नी से बात करने के संदेह में युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 01:59 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन के उदयपुरा में पत्नी से फोन पर बात करने के शक में जुगल किशोर रघुवंशी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों अरविंद और दीपक मेहरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में शक की आग में एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान जुगल किशोर रघुवंशी के रूप में हुई है। वह सौजनी गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


खेत के पास खून से लथपथ मिला था शव
घटना 4 अगस्त की सुबह की है। ग्रामीणों ने सौजनी रोड पर खेत के पास जुगल किशोर को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसके शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

सीसीटीवी और पूछताछ से खुला राज
पुलिस ने जांच की दिशा तय करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मृतक के जान-पहचान वालों से पूछताछ की गई।जांच के दौरान पुलिस को सौजनी निवासी अरविंद मेहरा और उसके भाई दीपक मेहरा के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


पत्नी से फोन पर बात करने का था शक
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अरविंद मेहरा ने बताया कि उसे शक था कि जुगल किशोर उसकी पत्नी से फोन पर बात करता है। इसी बात को लेकर पहले भी घर में विवाद हो चुके थे। घटना वाले दिन भी जुगल किशोर के अरविंद के घर आकर उसकी पत्नी से बात करने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में अरविंद और दीपक दोनों जुगल का पीछा करते हुए खेत तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें-  गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला 'गोपी' कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर

फरसे और लकड़ी की पाटी से हमला
आरोप है कि खेत के पास दोनों भाइयों ने फरसे और लकड़ी की पाटी से जुगल पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से जुगल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फरसा अरविंद के घर से और लकड़ी की पाटी दीपक के पास से बरामद की है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी जेल भेजे गए
आठ अगस्त को दोनों आरोपियों को उदयपुरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद सौजनी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जुगल के परिजन सदमे में हैं। वहीं, आरोपी पक्ष के घर पर भी मातम का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामूली शक और गुस्से में लिया गया एक कदम दो परिवारों को बर्बाद कर गया। उदयपुरा टीआई ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें