फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे करा रहा धार्मिक यात्रा: पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेगी श्री रामायण यात्रा भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन

Thu, 17 Feb 2022 03:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी 22 फरवरी 2022 को साबरमती स्टेशन से भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” के लिए रवाना करेगा, जो भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी 22 फरवरी 2022 को साबरमती स्टेशन से भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” के लिए रवाना करेगा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन पूरे देश में शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी 22 फरवरी 2022 को साबरमती स्टेशन से भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” के लिए रवाना करेगा, जो भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन दिनांक 22 फरवरी 2022 को साबरमती स्टेशन से 1.00 बजे रवाना होकर, वड़ोदरा, गोधरा, मेघनगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर एवं झांसी स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 17 दिनों की इस यात्रा में अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुरी, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी एवं रामेश्वरम के मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 16,065/- प्रति व्यक्ति (स्लीपर श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित यात्रियों को लॉज/डोरमेट्री/धर्मशाला में रात्रि विश्राम/स्नान की सुविधा और घूमने के लिए बस खर्च भी समाहित रहेगा। टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेल, भोपाल के जन सम्पर्क अधिकारी ने जानकारी में बताया कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। कोविड नियमों का पालन होगा। कोच, शौचालय से लेकर यात्रियों के सामानों तक को सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजर, मास्क और फेसशील्ड भी श्रद्धालुओं को मुफ्त दिए जाएंगे।  इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें