फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, परिसर को वंदे भारत एक्सप्रेस में बदला

Fri, 26 Jun 2020 03:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मजदूरों ने बदला स्कूल का नक्शा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना में क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने स्कूल का नक्शा ही बदल दिया। सतना जिले के जिगनहट ग्राम में श्रमिकों ने स्कूल की इमारत की पुताई कर उसे वंदे भारत एक्सप्रेस में बदल दिया। सोशल मीडिया पर लोग इन मजदूरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि विभिन्न प्रदेशों से मध्यप्रदेश लौटे प्रवासी मजदूर घर जाने से पहले क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे थे। ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूल को क्वारंटीन केंद्र बनाए गए थे। प्रवासी मजदूरों को यहीं ठहराया गया था। 

सतना जिले में सरकारी स्कूल में रह रहे मजदूरों ने स्कूल को वंदे भारत एक्सप्रेस में बदल दिया। मजदूरों ने स्कूल का ऐसा कायाकल्प किया है कि अब दूर-दूर से लोग स्कूल को देखने आ रहे हैं। दरअसल, उचेहरा जनपद की ग्राम पंचायत जिगनहट गांव के मजदूर रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से वहां काम बंद हो गया। उसके बाद मजदूर गांव लौट आए। यहां पहुंचने के बाद मजदूरों को गांव के बाहर बने स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें