फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आईएएस अफसरों को प्रमोशन: अनिल सुचारी को रीवा का तो माल सिंह को नर्मदापुरम का कमिश्नर बनाया

Fri, 31 Dec 2021 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य शासन ने पांच आईएएस अफसरों को पदोन्नत कर अधिक समय वेतनमान दिया है। सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत हुए इन अफसरों में जनसंपर्क आयुक्त रहे डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े, धनंजय सिंह भदौरिया, बाबू सिंह जामोद, अनिल सुचारी और माल सिंह शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Bhopal: पांच आईएएस अफसरों को प्रमोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश राज्य शासन ने पांच आईएएस अफसरों को पदोन्नत कर अधिक समय वेतनमान दिया है। सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत हुए इन अफसरों में जनसंपर्क आयुक्त रहे डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े, धनंजय सिंह भदौरिया, बाबू सिंह जामोद, अनिल सुचारी और माल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

 
डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, मप्र, भोपाल तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश, भोपाल एवं पदेन सचिव, मप्र शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। धनंजय सिंह भदौरिया को सचिव मप्र शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का दायित्व दिया गया है। बाबू सिंह जामौद को विकअ सह-सचिव, मप्र शासन राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के पद पर पदोन्नत किया गया है। अनिल सुचारी को रीवा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। माल सिंह भयड़िया को नर्मदापुरम संभाग का कमिशनर बनाया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें