माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर केजी सुरेश को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में बताया गया है कि कुलपति के तौर पर प्रो. सुरेश का कार्यकाल चार वर्ष का होगा।