फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidential Election Nomination: राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक बने सीएम शिवराज

Thu, 23 Jun 2022 10:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक बने है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक बने है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह संसद भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

बता दें इससे पहले भोपाल में आदिवासी जनजाति समाज से आने वाले द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रौपदी मुर्मू की फोटो को हाथ में रखकर डांस किया। सीएम ने आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने को क्रांति बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें