फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म, प्रसव के बाद चली 150 किमी पैदल 

Wed, 13 May 2020 07:58 AM IST
आसिम खान एएनआई, भोपाल

सार

  • प्रवासी महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म
  • बच्चे को जन्म देने के बाद 150 किमी चली पैदल
  • मां और बच्चा दोनों सुरक्षित
विज्ञापन
मां और बच्चा दोनों अब अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से पैदल चलकर आ रही मध्यप्रदेश की एक महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया है। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के नासिक से सतना के अपने गांव वापस जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति ने कहा कि जन्म देने के बाद हमने दो घंटे आराम किया फिर हम कम से कम 150 किलोमीटर तक पैदल चले।

विज्ञापन


नासिक से महिला अपने परिवार के साथ अपने गांव उचेहरा के लिए निकल पड़ी। लेकिन नासिक के आगे पीपरगांव में महिला का प्रसव हो गया। लेकिन रास्ते में इस दौरान महिला और उसके परिवार को किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल सकी। गांव की ही कुछ महिलाएं रास्ते में कदम-कदम पर महिला का हौसला बढ़ाती रहीं और प्रसव के दो घंटे बाद महिला फिर चल पड़ी।

अपने नवजात को गोद में उठाकर 170 किलोमीटर पैदल चलने के बाद मध्य प्रदेश के बिजासन बॉर्डर पर पहुंचकर उन्हें मदद मिली।  जब उचेहरा के नजदीक इचौल पहुंची तो प्रशासन ने उसे जननी एक्सप्रेस मुहैया कराई।  अभी जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में भर्ती कराया गया है।  दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


शंकुतला के पति राकेश कोल ने बताया कि नासिक से चले थे। पीपरगांव में मेरी पत्नी के पेट में दर्द शुरू हो गया। रास्ते में ही डिलिवरी हो गई। हमारे गांव की 4-5 महिलाएं थीं और साड़ी की आड़ बनाकर प्रसव कराया। फिर हम लोगों ने दो घंटे आराम किया आगे की तरफ पैदल चल दिए। 
 


सतना के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एके रॉय ने कहा कि हमें पता चला कि सीमा पर प्रशासन ने उनके लिए एक बस की व्यवस्था की, और जैसे ही वो उचेचेरा पहुंचे हम उन्हें यहां ले आए। सभी चेक-अप हो चुके हैं, मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें