फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपालः कोलार क्षेत्र में दो दिनों बाद आया पानी, बर्तन में भरने के बाद भड़के लोग

Mon, 28 Sep 2020 10:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कोलार क्षेत्र में प्रदूषित पानी की आपूर्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस पानी को पीकर लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ताजा वाकया मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के कोलार क्षेत्र का है, जहां पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप थी। काफी मशक्कत के बाद 28 सितंबर की रात नौ बजे पानी आया। इसके बाद लोगों ने जैसे ही बर्तन में पानी भरना शुरू किया तो पानी का रंग देखकर भड़क  उठे।

विज्ञापन


जानकारी लेने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी भरने के बाद ऐसा लगा कि नाले का पानी बर्तन में आ रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे नाले से भी गंदा पानी बताया। लोगों ने बताया कि इस इलाके में आए दिन पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें