फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में उमा के 'पत्थर' पर सियासत: पटवारी ने कहा- यह कुशासन का प्रमाण, CM से पूछा सबकुछ ठीक तो पत्थर क्यों मारा

Mon, 14 Mar 2022 08:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए पूछा कि प्रदेश में सबकुछ अच्छा तो पत्थर क्यों मारा। उन्होंने कहा कि यह कुशासन का प्रमाण है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में शराबबंदी पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए पूछा कि प्रदेश में सबकुछ अच्छा तो पत्थर क्यों मारा। उन्होंने कहा कि यह कुशासन का प्रमाण है।   
विज्ञापन

 
शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि यदि मेरा मध्य प्रदेश स्वर्णिम होता, तो पूर्व मुख्यमंत्री को पत्थर नहीं चलाना पड़ता! पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी कानून अव्यवस्था और माफिया राज के खिलाफ उमा भारती जी का मुखर विरोध आपके कुशासन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अनीति के विरुद्ध चला पत्थर बिल्कुल निशाने पर लगा है। जवाब तो देना होगा। वहीं, सोमवार को उमा भारती ने शराब की दुकान पर पत्थर फेंकने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा। उमा भारती ने कहा कि मैंने महिलाओं के सम्मान के लिए पत्थर मारा है। मीडिया के सवाल पर उमा ने कहा कि यदि कोई पुरुष महिलाओं का अपमान करेगा, तौ मैं उसका सिर भी फोड़ दूंगी।  
 
इस मामले में राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उमा जी, आपकी बहादुरी की मैं दाद देता हूं। यदि आपसे प्रेरणा लेकर आम जनता ने शराब दुकानों पर पत्थर मारे तो फिर उन्हें बचाने के लिए भी आपको आगे आना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें इस बीच सोमवार शाम को भेल के बरखेड़ी स्थित शराब की दुकान पर कई महिलाएं पहुंच गई। उन्हाेंने शराब दुकान बंद करने की चेतावनी दी। सोमवार को इसी दुकान पर उमा भारती ने जाकर पत्थर फेंक कर शराब की बोतलें फोड़ी थीं। उमा भारती ने संबंधित दुकान को 7 दिन में बंद करने की चेतावनी भी प्रशासन को दी है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें