फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: नए संसद के उद्घाटन पर 'दिग्गी' ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बताया आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान

Thu, 25 May 2023 09:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नहीं करवाने पर आदिवासी सामाज का अपमान बताया है। उन्होंने कहा, सदन महामहिम राष्ट्रपति के डायरेक्शन में काम करता है। उनकी दस्तखत के बगैर न कोई संसद की बैठक हो सकती है और न ही संसद का कोई कार्यक्रम चल सकता है। ऐसे पद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपमान किया है।
 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह मीडिया से रूबरू होते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न तो नए संसद भवन के शिलान्यास में और न ही उद्घाटन में महामहिम राष्ट्रपति को बुलाया जा रहा है। हमारी आदिवासी महिला राष्ट्रपति का जो अपमान हुआ है, उसके कारण विपक्ष इस आयोजन में सम्मिलित नहीं हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के डीके वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, नरोत्तंम मिश्रा के बयानों को वे गम्भीरता से नहीं लेते। यहां तक कि वे उनके बयान भी सुनना पसंद नहीं करते। उनकी बात में न तो गंभीरता है और न ही राजनीति। वे केवल झूठे प्रकरण बनवाने में ही माहिर हैं।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का निमाड़ में तीन दिवसीय दौरा आज से शुरू हुआ है। खंडवा जिले के पंधाना पहुंचने पर उन्होंने यहां मंडल और सेक्टर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। यहां उन्होंने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर जुबानी हमला बोला। कहा, नरोत्तम मिश्रा के जो बयान होते हैं, उन्हें मैं गंभीरता से नहीं लेता। उनकी बात मैं गम्भीरता से सुनता भी नहीं हूं। वो सिर्फ झूठे प्रकरण बनवाते हैं। धौंस डपट करते हैं। 

गौरतलब है कि गृहमंत्री ने कहा था कि डीके शिवकुमार मप्र में आ रहे हैं। लेकिन, उनकी जरूरत ही नहीं है। क्योंकि यहां पहले से ही डी यानी दिग्विजय सिंह और के यानी कमलनाथ हैं। इन्हें चाहिए कि घर में बैठे अरुण यादव, सुरेश पचौरी जैसे नेताओं को बाहर निकालें और उन पर विश्वास करें।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह यहां नए संसद भवन के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के आर्टिकल-79 में ये उल्लेखित है कि पार्लियामेंट महामहिम के डायरेक्शन पर चलता है। उनकी दस्तखत के बगैर न कोई संसद की बैठक हो सकती है और न ही संसद का कोई कार्यक्रम चल सकता है। ऐसे पद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपमान किया है। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा न तो नए संसद भवन के शिलान्यास में और न ही उद्घाटन में महामहिम राष्ट्रपति को बुलाया जा रहा है। हमारी आदिवासी महिला राष्ट्रपति का जो अपमान हुआ है, उसके कारण विपक्ष इस आयोजन में सम्मिलित नहीं हो रहा है। बता दें कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि नए संसद भवन का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति के हाथों करवाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें