फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी पॉइंट पर सियासत: खुरई में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आए आमने-सामने, मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे 

Thu, 27 Jan 2022 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के खुरई में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की। 
 
विज्ञापन
खुरई में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आए आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में सेल्फी पॉइंट में तोड़फोड़ को लेकर सियासत गरमा गई। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इसके बाद इलाके के विधायक और राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


खुरई में सेल्फी पॉइंट में तोड़फोड़ को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय में जांच की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे तो वहां भूपेंद्र सिंह समर्थक भी भाजपा के झंडे-बैनर लेकर पहुंच गए। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सेल्फी पॉइंट पर तोड़फोड़ कांग्रेसियों ने की और अब इस मामले में सियासत कर रही है। घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें साफ है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर कांग्रेसियों पर हमले की कोशिश की। पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस मसले पर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। 

मंत्री के पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू
दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने नारेबाजी कर रहे थे। जब मंत्री भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कानून अपने हाथ में ले लिया। पुलिस को धकेलते हुए कांग्रेसियों पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने बलप्रयोग कर कांग्रेसियों को तितर-बितर किया। आरोप है कि कांग्रेसियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। बाद में मंत्री और अन्य कार्यकर्ता कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें