फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन कुंभ: सीरियल ब्लास्ट की साजिश नाकाम, कई जगह छापेमारी

Tue, 22 Mar 2016 12:00 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल

सार

  • तीन संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ जारी
  • सीरियल ब्लास्ट कराने के इरादे से 30 से 40 साल के लोगों को स्पेशल ट्रेनिंग
विज्ञापन
terrorist - फोटो : FILE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकियों ने मध्यप्रदेश में अगले माह आयोजित सिंहस्थ कुंभ से पहले सीरियल ब्लास्ट की साजिश रची थी। उज्जैन में एक हॉस्टल के कमरे से मिले लिक्विड बम के बाद चल रही जांच में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


साजिश में शामिल आतंकियों की तलाश में एनआईए और एटीएस ने मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सिंहस्थ आतंकियों के टारगेट पर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक सीरियल ब्लास्ट कराने के इरादे से 30 से 40 साल के लोगों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई थी।

इस सूचना के बाद दोनों एजेंसियों ने दो दिनों में 45 जगह पर छापेमारी और 150 लोगों से पूछताछ की है। उज्जैन के आसपास महिदपुर, रतलाम, झिरन्या, शाजापुर आदि जगहों पर सिमी का नेटवर्क है। उसके गुर्गे अभी भी सिंहस्थ में गड़बड़ी फैलाने के इरादे से सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ जारी

आतंकवादी
सूत्रों के अनुसार तीन संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस चीफ संजीव शमी ने भी दावा किया है कि तीन आतंकियों की पहचान हो गई है।

जल्द ही ये गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि शनिवार शाम उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में स्थित हॉस्टल में साजिश के कमरे से लिक्विड बम, जिलेटिन छड़ें और डिटोनेटर बरामद किए गए थे।

हॉस्टल में साजिश ने अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा कराई थी। लेकिन जांच के बाद यह कार्ड फर्जी निकला। उज्जैन पुलिस ने उसका स्कैच जारी कर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें