फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खुशहाल और सुरक्षित नववर्ष के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, एसपी ने कही ये बात, जानें

Mon, 01 Jan 2024 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: एक तरफ लोग नए वर्ष के जश्न में डूबे हुए हैं तो दूसरी तरफ एमपी की कटनी पुलिस की सुरक्षा के देर रात तक सड़कों में खड़ी दिखाई दी। इस दौरान खुद पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन खुद सड़कों में उतरकर लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने सहित नशा-खोरी करने से मना करने को अपील करते दिखे।

विज्ञापन
खुशहाल और सुरक्षित नववर्ष के लिए सड़कों में उतरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में हर वर्ष 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दिन एक दर्जन से अधिक सड़क हादसे होते जिसमें कइयों की जान भी चली जाती है, लेकिन ये नया साल लोगों को सुरक्षित और खुशहाल हो इसके लिए कटनी पुलिस सड़कों में उतर आई है। एसपी ने बताया कि  जिले में मुख्य चौराहों पर देर शाम से ही पेट्रोलिंग टीमों को लगा दिया जाएगा। पेट्रोलियम टीमों के पास ब्रेथ एनालाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिसके जरिए वाहन चालकों के सांसों की जांच की जाएगी। यदि कोई नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विशेष टुकड़ी भी तैनात की गई
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में किसी प्रकार की अपराधिक और अनहोनी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष टुकड़ी भी तैनात की गई है। इन्हीं पहलुओं पर ध्यान रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं पेट्रोलिंग टीमों को ढाबों होटलों एवं रेस्टोरेंटों के आस-पास गश्ती करने एवं नजर रखने के निर्देश जारी किए है।

धीमी गति से वाहन चलाने की दी गई सलाह
यदि किसी होटल ढाबे या रेस्टोरेंट में शराब पीने पिलाने का दौर चलता हुआ पाया गया तो होटल संचालक सहित सभी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोलिंग टीम में घूम रहे माधवनगर टीआई मनोज गुप्ता, उमरिया प्रभारी सिद्धार्थ राय, रंगनाथ प्रभारी नवीन नामदेव सहित अन्य थाना और चौकी प्रभारी अपने पुलिसबल के साथ कई तिराहे और चौराहों में घूम-घूमकर लोगों नशे में गाड़ी न चलाने और धीमी गति से चलाने की सलाह देते दिखाई दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें