फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छेड़खानी के खिलाफ चलाया अभियान

Mon, 24 Dec 2012 01:55 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा पर देश भर में हो रहे प्रदर्शन के चलते राजधानी भोपाल में पुलिस हरकत में आ गई है। राजधानी पुलिस ने छेड़छाड़ करने करने वाले युवकों और काले शीशे वाले वाहनों पर कार्रवाई करने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने यहां भीड़भाड़ वाले एम.पी. नगर क्षेत्र में कम से कम तीन छात्रावासों के आसपास मंडराने वाले लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 40 युवाओं को हिरासत में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि छेड़खानी के उद्देश्य से छात्रावासों, कन्या स्कूल और महाविद्यालयों के आसपास घूमने वाले युवकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत पहले दिन सिर्फ एम.पी. नगर क्षेत्र में ही 40 युवाओं को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इनमें से कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया और कुछ के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई। धर्मवीर यादव ने बताया कि इसी तरह इस क्षेत्र में काली फिल्म चढाने वालों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। पहले दिन 340 से अधिक कारों का चालान बनाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें