फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गए थे शादी करने, पुलिस ने पहुंचाया 'ससुराल'

Sat, 25 May 2013 01:21 PM IST
बालाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
बालाघाट जिले में एक डॉक्टर को पुलिस उस समय पकड़ कर ले गई जब वह अपनी शादी के मंडप पर बैठा था।
विज्ञापन


डॉक्टर पर उसकी पूर्व प्रेमिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यहां के जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. धनेंद्र गजभीये को शुक्रवार को उसकी पूर्व प्रेमिका द्वारा की गई दुष्कर्म की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ आरोपी डॉक्टर का नागपुर निवासी एक युवती से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था।

जब प्रेमिका को आरोपी डॉक्टर के शादी करने की जानकारी मिली तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें